फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 में से 14 ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय

Sat, 06 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन के साथ ही 19 विकास खंडों में से 14 ब्लाकों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। शेष पांच ब्लाकों में चुनाव की स्थितियां बन रही हैं। राजनीतिज्ञों की माने तो छह फरवरी को नाम वापसी के बाद एक या दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के 19 ब्लाकों में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन भी ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन स्थलों के समक्ष व अंदर मौजूद रहा। आयोग के निर्देशानुसार नामांकन कक्षों के बाहर सख्ती दिखी। जुलूस और नारेबाजी पर पाबंदी थी फिर भी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के उत्साह को रोक पाने में पुलिस बल कहीं न कहीं नाकाम रहा। बहरहाल 19 विकास खंडों में दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। प्रक्रिया खत्म होने के बाद 19 में से 14 विकास खंडों में सिर्फ एक- एक नामांकन हुआ। इससे इन 14 ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष पांच ब्लाकों में दो से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां चुनाव की स्थितियां बन गई हैं। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि टड़ियावां, शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी, बावन, सुरसा, अहिरोरी, माधौगंज, बिलग्राम, सांडी, हरियावंा, कछौना, बेंहदर व मल्लावां में निर्विरोध निर्वाचन तय है। पांच ब्लाकों में भरखनी, हरपालपुर, भरावन, कोथावां, संडीला शामिल हैं। छुटपुट कहासुनी को छोड़ दें तो नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक निपटाई गई। छह फरवरी को नाम वापसी होगी तो सात फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

बेंहदर, कछौना निर्विरोध, तीन जगह चुनाव
संडीला तहसील के पांच ब्लाकों में दो जगह निर्विरोध निर्वाचन होना है। शेष तीन ब्लाकों में चुनाव की स्थिति बनी हैं। इनमें बेंहदर  ब्लाक में अब्दुल राफे, कछौना में रामरती ने ही नामांकन किया है। इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जबकि संडीला में वीरेंद्र सिंह व सपा के आरिफ गांजी आमने सामने हैं तो कोथावंा में बसपा समर्थित निर्भय वर्मा व सपा प्रत्याशी सुमन लता आमने सामने हैं। इसी तरह भरावन सीट पर सपा से शिवदेवी यादव व सपा विधायक समर्थित सुमन दीक्षित दोनों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


चारों सीटों पर एक-एक नामांकन
बिलग्राम तहसील में ब्लाक प्रमुख नामांकन को यदि देखें तो चारों ब्लाक पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बिलग्राम में सपा के संतोष कुमार यादव , सांडी में सपा की रंजीता, मल्लावां में बसपा समर्थित राजपति वर्मा व माधौगंज में सपा की कंचन प्रभा ने नामांकन किया है।

शाहाबाद की तीनों सीटें सपा के खाते में
शाहाबाद तहसील के तीनों ब्लाकों में भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। शाहाबाद में सपा की रोली गुप्ता, पिहानी में सपा की सरिता व टोडरपुर में सपा के उदयवीर सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

भरखनी व हरपालपुर में चुनाव
सवाजयपुर तहसील के भरखनी ब्लाक में तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें सपा से कंचन वर्मा, भाजपा समर्थित नीरज कुमारी व तीसरे प्रत्याशी के रूप में राजरानी चुनाव मैदान में हैं। हरपालपुर ब्लाक में भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के भाई अजीत वर्मा व सपा प्रत्याशी अशोक कठेरिया आमने-सामने हैं।

पांचों ब्लाकों में सपा का झंडा लहराया
बावन ब्लाक में सपा के धर्मेंद्र सिंह, सुरसा में महिपाल सिंह यादव, हरियावंा से सर्वोश कुमार, अहिरोरी से विधायक राजेश्वरी देवी के पुत्र आकाश वर्मा व टड़ियावां से भी सपा प्रत्याशी वंशीलाल ने ही नामांकन किया है। इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें