फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 33 केवीए की लाइन से टकराया चमगादड़, 18 हजार घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के पूरा बहादुर के पास 33 केवीए लाइन की चपेट में चमगादड़ आ गया। इससे क्षेत्र के 18 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। जो नौ घंटे बाद बहाल हो सकी। बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

पिहानी-हरदोई के बीच पूरा बहादुर के पास शुक्रवार रात 10 बजे 33 केवीए लाइन अचानक ठप हो गई। जेई अजय शर्मा ने एक टीम रवाना कर पेट्रोलिंग के लिए भेजा, लेकिन रात दो बजे तक पिहानी से हरदोई के बीच कोई फॉल्ट नहीं मिला।
रात दो बजे के बाद दोबारा हरदोई से पिहानी के बीच शुरू हुई पेट्रोलिंग के दौरान पूरा बहादुर के पास लाइन पर चमगादड़ चिपका पाया गया। उसे हटाकर नौ घंटे के बाद शनिवार सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें