फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक भिड़ंत में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर जिलगांव के पास गुरुवार की शाम बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत बस में सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामपुर जिले के घाटमपुर कस्बे से एक बस कन्नौज के मकनपुर तिर्वा स्थित मजार पर जा रही थी। बस में 55 लोग सवार थे।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव के पास कानपुर से गिट्टी लादकर शाहजहांपुर जा रहे एक ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार रामपुर के घाटमपुर कस्बा निवासी पूनम (16), विजयपाल (18 ), प्रियंका (19), रजनी (20), रतनलाल (52), राम भरोसे (25 ), अमित कुमार (19 )
विज्ञापन

किशनलाल (45 ) व बरेली जिले के भोजीपुर थाना क्षेेत्र के भैरमपुर खजुरिया गांव निवासी ट्रक चालक अनीश बाबू (40 ) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली उमाकांत दीपक ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने पूनम, विजयपाल, प्रियंका, रामभरोसे व अनीश बाबू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सीएचसी का जनरेटर खराब, टार्च की रोशनी में इलाज
कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव के पास बस की ट्रक से हुई भिड़ंत के बाद घायलों को सीएससी में अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी में बिजली के अभाव व जनरेटर खराब होने से टार्च की रोशनी में घायलों का इलाज किया गया। वहीं स्ट्रेचर न मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने घायलों को गोद में उठाकर बेड तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें