पिहानी। पिहानी व जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश और आंधी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
किसान शिवकरन, हरिराम, दिनेश चंद्र, उमाशंकर व अनुपम आदि ने बताया कि तेज आंधी से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बिखर गई व बारिश में भीग गई। फसल भीगने के बाद उसकी थ्रेशिंग व गहाई भी कुछ दिन के लिए टल गई। यही नहीं बारिश और आंधी के दौरान जहानीखेड़ा क्षेत्र में कई जगह पेड़ व टिन शेड उखड़ गए।
आंधी से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बागवान मोहम्मद अहमद, राजेश, वसीम, गिरवर, गिरिजा दयाल, सादिक व अजीम आदि ने बताया कि आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।