हरदोई। कोरोना वायरस से बचाव करने व लोगों को अलर्ट करने के लिए आरोग्य सेतु एप को सभासदों ने भी मोहल्लों में घूमकर लोड कराया है। मोहल्ला कृष्ण नगरिया में ही 209 लोगों को एप लोड कराया गया।
विज्ञापन
नामित सभासद अमित त्रिवेदी रानू का कहना है कि एंड्रायड फोन में आरोग्य सेतु अपलोड कराने के लिए पालिका की चार टीमें शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमकर लोड करा रहीं हैं तो वहीं वार्डों में सभासद भी खूब सहयोग कर रहे हैं और अपने वार्डों में इसको लेकर प्रेरित कर रहे हैं।