फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फ्रैंचाइजी सेंटर व मोबाईल दुकान में लगी आग

विज्ञापन
फोटो-12- दुकान में आग से जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। भरावन चौराहे पर स्थित बैंक फ्रेंचाइजी सेंटर व मोबाइल की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात कारण से आग लग गई। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखे एक लाख रुपये समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

ग्राम बसंतापुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भरावन चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। दुकान में ही बैंक का फ्रेंचाइजी सेंटर भी संचालित करता है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। रात लगभग नौ बजे पड़ोसियों से मोबाइल पर सूचना मिली के दुकान में आग लग गई है।
आनन फानन में दुकान पहुंचे और शटर खोला तो अंदर रखा सामान जलता मिला। इस पर उसने आसपास के लोगों की मदद से आग पर कबू पाया। बताया कि जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान में रखे एक लाख रुपये, तीन लैपटाप, तीन प्रिंटर, एक कैमरा, सात मोबाइल, काउंटर, बैट्रा व इनवर्टर समेत आदि जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

बताया कि नगदी से इतर लगभग चार से पांच लाख रुपये का का सामान जल गया है। सूचना मिलने के बाद एसओ अशोक यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, शार्ट सर्किट से आग लगने के बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें