फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फाइनल मैच 53 रनों से बाल विद्याभवन टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04- आरआर इंटर कॉलेज में क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

- 20 ओवर के मैच में बाल विद्याभवन की टीम ने 137 रन बनाएं, जवाब में प्रो एकेडमी टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आरवीएस (राकेश विक्रम सिंह) मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट क्रिकेट का फाइनल मैच बाल विद्याभवन पब्लिक स्कूल की टीम ने 53 रन से अपने नाम किया। पहला फाइनल मैच बाल विद्याभवन पब्लिक स्कूल और प्रो एकेडमी की टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की सचिव कीर्ति सिंह ने बताया कि शनिवार को आरआर इंटर कॉलेज में हुए फाइनल मैच का शुभारंभ अतुल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता और पहले बैटिंग का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में प्रो एकेडमी की 84 रनों पर ही सिमट गई। बताया कि प्रो एकेडमी के खिलाड़ी शिवांशु को मैन ऑफ द सीरिज, बाल विद्याभवन टीम से निखिल को बैट्समैन, समीर खान को बेस्ट बालर व बेस्ट कीपर, प्रो एकेडमी के सुमित कुमार को एमर्जिंग और आरआर इंटर कॉलेज के राेहित कुमार को बेस्ट फील्डर चुना गया। टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव कीर्ति सिंह, उपसचिव कनुप्रिया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, पत्रकार शिव प्रकाश त्रिवेदी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफरी शोभित वाजपेयी, श्याम नारायण त्रिवेदी, रोहित सिंह, राघवेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी, शान अहमद, हंसराज कुशवाहा, सुमित, दिनेश, अवधेश रमन, निखिल पाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अरुण मिश्रा, सतेंद्र सिंह, श्रीओम पांडेय आदि शिक्षक और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें