फोटो-33-कछौना के ग्राम रामपुर में कांबिल करती वन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HARDOI
कछौना। सीतापुर की सीमा से जनपद में घुसे बाघ को खोजने के लिए वन विभाग की टीम पूरे दिन कांबिंग करती रही। दोपहर बाद बाघ के पैरों के निशान गोमती नदी किनारे स्थित रामपुर गांव में मिले। जिसकी जानकारी पर आसपास के गांवों के लोगों में दहशत फैल गई।
गुरुवार को वन विभाग के रेंजर रामचंद्र अपनी टीम के साथ बाघ को नदी के किनारे गांव में खोजते रहे। पूरे दिन लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में खोजबीन की गई। ग्राम रामपुर में उसके पैरों के निशान मिले लेकिन बाघ नहीं मिला। रेंजर रामचंद्र ने बताया कि कांबिंग जारी है। आसपास के ग्रामीणों को सचेत किया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास वन रेंजों को भी पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। सीतापुर के मिश्रिख के पनर्भू गांव के पास बुधवार को बाघ के पैरों के निशान मिले थे।
फोटो-32-कछौना के ग्राम रामपुर में खेत में मिले बाघ के पैरों के निशान। संवाद- फोटो : HARDOI