फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर भेजी गई जिले से वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपदीय सीमा में सात दिन रहने के दौरान बाघ की गतिविधियों व उसकी चाल आदि का आंकलन लेकर जिले से वन विभाग की एक टीम सीतापुर रवाना हो गई। यह टीम मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर रविवार को रवाना की गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम गोमती के किनारे किनारे सीतापुर सीमा में बाघ के प्रवेश करने के संकेत वन विभाग की टीम को मिले थे। इसके बाद सीतापुर वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई थी और रविवार को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पहुंची टीम को सीतापुर के हर्रैया गांव में पंजे मिले। सूचना के बाद मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह भी लखनऊ से सीतापुर पहुंचे, साथ ही उन्होंने जिले की कांबिंग के दौरान मौजूद टीम को सीतापुर पहुंचने के निर्देश दिए। जिसके बाद जिले से एक टीम सीतापुर के लिए रवाना हो गई।
उनके साथ जिले में ठहरे विशेषज्ञ भी सीतापुर के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में डीएफओ विमल कुमार ने बताया कि निश्चित रूप से सात दिन बाद वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बिना किसी नुकसान के बाघ यहां से निकल गया। सीतापुर से भी वह जल्द ही लखीमपुर को निकल जाएगा, उसकी अब तक की चहलकदमी देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। वहां की वन विभाग की टीम उसके पंजों का पीछा करते हुए निगरानी करने का प्रयास कर रही है। यहां उसके रहते वन विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने जो राय उसको लेकर बनाई या अनुभव प्राप्त किए वह सीतापुर के वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष टीम सांझा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें