फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस में लूट की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा से काठ गोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना में दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शनिवार की रात जिले में टोडरपुर से शाहाबाद के बीच हावड़ा से काठगोदाम तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाशों ने दो महिलाओं के बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना स्टेशन पर टीटीई ने दी थी, जिस पर जीआरपी ने गाड़ी की तलाशी ली थी, पर उसमें कोई भी नहीं मिला था।

इस मामले में देर रात बाघ एक्सप्रेस के गार्ड प्रदीप शर्मा पुत्र शिवसागर शर्मा ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गाड़ी में दो महिलाओं का सामान छीना गया है। चेन पुलिंग के दौरान दो लोगों को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगोें के साथ घटना हुई है, उनका भी पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें