सवायजपुर। बीआरसी पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। एसडीएम स्वाति शुक्ला व बीईओ भरखनी पूजा सिंह मौजूद रहीं। यहां ब्लॉक क्षेत्र की प्रत्येक न्याय पंचायत की ओर से नारी शिक्षा जागरुकता पर स्टाल लगाए गए।
एसडीएम ने कहा बालिकाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं में शिक्षा के साथ आत्मरक्षा की बात पर जोर दिया।
एसडीएम ने इनायतपुर की अनन्या, सहजनपुर की कोमल, हथौड़ा की नैंसी, राजपुर लभेड़ा की महक, पैतापुर की शैफाली को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। टीएलएम मेले का भी निरीक्षण किया।
बच्चों ने बालिका शिक्षा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका प्रस्तुत की।
इस मौके पर बीईओ ने कहा कि नारी शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस मौके पर शशि कुमार सिंह, सुनील, नन्हे लाल, प्रबोध वाजपेयी, राजेश शुक्ला, गौरी झा, संजय मिश्रा, प्रशांत अग्निहोत्री समेत अन्य रहे।