फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-30- घटनास्थल पर बिलखती मृतका की मां गंगावती। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम करेठ निवासी सात माह की गर्भवती का शव ग्राम लुधौरा में बाग में पड़ा मिला। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पति ने विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम करेठ निवासी सुशील टेंट हाउस में काम करता है। एक वर्ष पहले उसका विवाह विथानखेड़ा निवासी पच्चा की पुत्री गुड़िया (23) के साथ हुआ था। सोमवार सुबह लगभग सात बजे गुड़िया का शव करेठ से तीन किलोमीटर दूर ग्राम लुधौरा में बाग में पेड़ के पास पड़ा मिला। पास ही पेड़ की टहनी से उसकी साड़ी भी लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और उसके पति सुशील को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने सुशील से पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी गुड़िया के साथ सोमवार तड़के विवाद हो गया था। गुस्से में गुड़िया घर से निकल गई थी। वह उसे ढूंढते हुए बाग में पहुंचा तो वह फंदे पर लटकती मिली। जीवित होने की उम्मीद में उसने फंदा खोलकर गुड़िया को उतार लिया, लेकिन जब उसे मृत देखा तो शव छोड़कर चला गया। उधर दूसरी ओर मृतका की मां गंगावती ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज के लिए आए दिन गुड़िया के साथ मारपीट करते थे। गंगावती की तहरीर पर मृतका के पति सुशील, देवर सुरेश, पिता जियालाल और मां के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो-31- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें