फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कबड्डी में बीए तृतीय वर्ष की टीम फाइनल में

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को युवा महोत्सव में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में बीए तृतीय वर्ष ने बीए द्वितीय वर्ष की टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता एकता जायसवाल के नेतृत्व में हुई, इसमें इशिता तिवारी, अमीषा तिवारी व अन्वेषा तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं, स्वेक्षा ने सांत्वना स्थान पाया। फैंसी ड्रेस व अभिनय प्रतियोगिता में छात्राओं ने निर्भया, रानी लक्ष्मीबाई, पद्मावती, बेगम हजरत महल, भगत सिंह, सरदार पटेल, सावित्री बाई फुले, भिखारन आदि को अभिनीत किया।
इसमें भगत सिंह और ब्रिटिश की भूमिका निभाने वाली इशिता और अन्वेषा को प्रथम, निर्भया का किरदार निभाने वाली काजल वर्मा को द्वितीय और द्रोण और एकलव्य की भूमिका निभाने के लिए आकांक्षा कश्यप और मुस्कान सिंह, सास बनीं कंचन प्रभा को तृतीय स्थान मिला। बेगम हजरत महल बनीं फायजा को सांत्वना स्थान मिला।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 11 समूह ने प्रतिभाग किया। शशी और शिखा प्रथम, अर्पिता व तान्या द्वितीय व श्रेया द्विवेदी व काजल वर्मा तृतीय रहीं। कलश सज्जा प्रतियोगिता संत कुमारी के निर्देशन में हुई, इसमें वर्ष कश्यप प्रथम, शगुन शुक्ला द्वितीय व श्रद्धा द्विवेदी तृतीय और स्वाति शुक्ला को सांत्वना स्थान मिला। कॉलेज की प्राचार्या सहित अध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें