फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दीवार समेत पिता संग छत से गिरे दो साल के बच्चे की मौत

Wed, 07 Feb 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। हिरौली गांव में छत पर खेल रहे मासूम को बचाने के प्रयास में पिता चहारदीवारी समेत नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हिरौली गांव निवासी रीतेश खेती करते हैं। मंगलवार की दोपहर वह छत पर धूप में बैठे थे। उनका पुत्र हर्षित (2) भी छत पर खेल रहा था। खेलते हुए हर्षित छत पर बनी चहारदीवारी की ओर दौड़ा। उसे रोकने के लिए पिता दीवार की ओर दौड़े।
जब तक रीतेश पुत्र को रोकते, वह चहारदीवारी पर चढ़ने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रीतेश ने भी दीवार पकड़ ली, लेकिन दीवार भरभराकर गिर गई। इससे रीतेश और हर्षित भी नीचे गिर गए। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया, जहां हर्षित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें