फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 16.6 किलोमीटर दूरी का परमिट लेकर 34 किलोमीटर तक सवारी ढो रहे ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यातायात नियमों का पालन महज कागजाें में ही हो रहा है।
विज्ञापन

ऑटो में न सिर्फ क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही, बल्कि तय दूरी से अधिक का सफर भी किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हुआ ऑटो बांगरमऊ से संडीला के बीच सवारी लाने ले जाने का काम करता था। खास बात यह है कि उसके पास परमिट संडीला रेलवे स्टेशन से सिर्फ 16.6 किलोमीटर की दूरी तय करने का था। इसके बावजूद ऑटो से 34 किलोमीटर का सफर तय किया जा रहा था।
बांगरमऊ से संडीला की दूरी लगभग 34 किलोमीटर है। बड़ी संख्या में ऑटो इस मार्ग पर चलते हैं। ऑटो में चार सवारी बैठाने का ही नियम है। बावजूद इसके दो गुनी सवारी लेकर चालक सफर करते हैं। बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना की जानकारी पर उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। संवाद न्यूज एजेंसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी ऑटो को एक तय स्टेशन से परमिट दिया जाता है। जिस स्टेशन से परमिट दिया जाता है, उसके 16.6 किलोमीटर की दूरी तक ही सवारी लेकर आने जाने की अनुमति होती है। स्टेशन से चारों ओर की दूरी में ऑटो सवारी लेकर आ-जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ऑटो बांगरमऊ से सवारी लेकर आ रहा था तो यह नियम के विपरीत है। हालांकि, दुर्घटनास्थल परमिट में उल्लेखित स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर है, लेकिन सवारियां उन्नाव के बांगरमऊ से बैठी थीं। इससे पता चलता है कि ऑटो बांगरमऊ से संडीला के बीच सवारियां लाने ले जाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें