फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा

Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25- स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा पर बेतरतीब ढंग से बैठकर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन

फोटो-26- पिहानी चुंगी के पास ओवरलोड ऑटो में यात्रा करते यात्री। संवाद
रूट तय होने के बाद भी चालक कर रहे मनमानी, चौराहे पर बेतरतीब ढंग से खड़े होकर लगा रहे जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था में तमाम कोशिशों के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। सड़क पर बेतरतीब ढंग से दौड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा की वजह से हर रोज जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यातायात पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा के लिए रूट और सवारी का निर्धारण भी कर दिया है। बावजूद इसके ऑटो व ई-रिक्शा रूट निर्धारण का पालन तो करते नहीं हैं, ओवरलोड सवारी बिठाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।
बेलगाम ई-रिक्शा और ऑटो चालक शहर में जाम की समस्या का कारण बनते जा रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में लाइट पैसेंजर वाहनों में करीब 1305 वाहन पंजीकृत हैं लेकिन जिले में हजारों की संख्या में ई-रिक्शा और ऑटो बेधड़क दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा का रूट भी निर्धारित किया है। इसके बाद भी ऑटो व ई-रिक्शा पूरे शहर में दौड़ लगा रहे हैं। सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, जिंदपीर चौराहा, नुमाइश चौराहा, पिहानी चुंगी, बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी और बावन चुंगी समेत सभी चौराहा पर ऑटो व ई-रिक्शा बेधड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दौड़ते हैं।

इनसेट

ट्रैफिक पुलिस के कामयाब नहीं हो रहे प्लान
शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्लान बनाए। रूट निर्धारण और सवारियों की संख्या भी सीमित की, लेकिन काेई प्लान सफल नहीं हुए। ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी कर किसी भी रूट पर चल रहे हैं और ओवर लोड सवारियां बिठा रहे हैं। चौराहाें पर भी बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। ऐसे में जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सामने भी ई-रिक्शों का जमघट लगा रहता है। इससे जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। शहर ऋके सभी मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


वर्जन
बेतरतीब ढंग से ई-रिक्शा खड़े करने और सीमित संख्या से अधिक सवारी भरने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और जनता की परेशानी का कारण न बनने के लिए जागरूक किया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें