फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप डाला की टक्कर से ऑटो पलटा, चार घायल

Thu, 16 Jan 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18 : दुर्घटनाग्रस्त आटो। संवाद
विज्ञापन

- कन्नौज मार्ग पर आईटीआई के पास टायर फटने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर आईटीआई के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुए पिकअप डाला ने कन्नौज की ओर जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो खाईं में जाकर पलट गया। ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बिलग्राम कोतवाली के जरैला निवासी राम प्रकाश (55), कन्नौज के फिरोजपुर निवासी समोद (35), उनकी पत्नी पिंकी (30) और पुत्री प्राची (5) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समोद ने बताया कि वह पत्नी पिंकी की दवा लेने बिलग्राम आए थे। दवा लेने के बाद वापस ऑटो से कन्नौज जा रहे थे। आईटीआई के पास कन्नौज की ओर से आ रहे पिकअप का टायर फट गया, जिसकी चपेट में आने से ऑटो खाई में जाकर पलट गया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सामोद व उसकी पत्नी पिंकी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने ऑटो चालक व पिकअप डाला को हिरासत व कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें