फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में मंगलवार शाम घरेलू कलह में आटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी नितिन (30) पुत्र दिवारीलाल दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह आटो चलाता था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व रिश्तेदारी में गई थी। नितिन अकेला था। मंगलवार को नितिन आटो चलाने नहीं गया था। देर शाम उसने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
कुछ देर बाद घर पहुंचे भाई शिवम ने कमरे में उसका शव देखा तो उसके होश उड़ गए। शिवम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह के आरोप से इनकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें