फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गुम चेक से 49.50 लाख रुपये निकालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेक बाउंस होने का नोटिस आने पर खाता धारक को पता चला
विज्ञापन

- किसान टोला निवासी एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी

संडीला। गुम हुए चेक का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की कोशिश के आरोप में एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का पता तब चला, जब चेक बाउंस हो जाने का नोटिस खाता धारक के पास आया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टिकरा दाउदपुर निवासी तौफीक ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उनकी चेक बुक का एक चेक खो गया था। काफी तलाशने पर भी चेक नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच उनके पास बैंक से चेक बाउंस होने का नोटिस आया। इस पर उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की, तो पता चला कि जो चेक खो गया था, उससे ही 49.50 लाख रुपये भरकर निकालने की कोशिश की गई थी। खाते में इतनी रकम न होने के कारण चेक बाउंस हो गया था। किसान टोला निवासी यूसुफ पर चेक का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें