फोटो 31:शहर कोतवाली के गेट पर मौजूद शिक्षक नेता। संवाद
हरदोई। वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टेट अनिवार्यता को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध में शिक्षक लामबंद हो गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के संयुक्त बैनर तले बुधवार को केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। कलक्ट्रेट जा रहे शिक्षकों से सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पुतला छीन लिया। कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे शिक्षक नेताओं को यहां से कोतवाली ले जाया गया। देर शा इन सभी को छोड़ दिया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने बताया कि शिक्षक समाज में अपनी परेशानी और मांगें जायज ढंग से सरकार तक पहुंचाईं। इसको लेकर संसद में प्रश्न किए गए, लेकिन सरकार ने काेई राहत नहीं दी। अनिवार्यता बनाए रखने की घोषणा संसद में ही कर दी। इस निर्णय के विरोध में बुधवार को शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बयानों की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद इन लोगों ने कलक्ट्रेट का रुख किया। यहां कलेक्ट्रेट गेट पर पहले से मौजूद पुलिस बन ने सीओ के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का पुतला शिक्षक नेताओं से छीन लिया। इसके बाद इन सभी को कोतवाली ले जाया गया और शाम को रिहा कर दिया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय, जिला मंत्री विपिन सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, नीरज अवस्थी, हिमांशू श्रीवास्तव, अमित पांडेय, रूपेश अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
फोटो 31:शहर कोतवाली के गेट पर मौजूद शिक्षक नेता। संवाद