फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को

Tue, 21 Jan 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया कि लखनऊ के सिठौली कलां और मोहनलालगंज के अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र-2025-26 के लिए कक्षा-6 और कक्षा-9 में 140-140 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। 70 बालक और 70 बालिकाओं के प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र ऑफलाइन मांगे गए हैं। बताया कि आवेदन पत्र कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और खंड विकास अधिकारियों के कार्यालय से पांच फरवरी तक लिए और सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के स्थान की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी और प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को होगी। बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदित्य प्रकाश सिंह के मोबाइल नंबर-9454985425 पर जानकारी ली जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन





राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की तैयारी बैठक 23 को
हरदोई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। गांवों से लेकर जिलास्तर पर आयोजन की तैयारी बैठक 23 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शाम 4.30 बजे से स्वामी विवेकानंद सभागार में होगी। बताया कि बैठक में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ ही अधिकारियों और बीडीओ व अधिशासी अधिकारियों को बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें