फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ साल से ट्रॉमा सेंटर का नहीं शुरू हो सका संचालन

Tue, 21 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
लखनऊ रोड स्थित ट्रामा सेंटर के गेट में लगा ताला।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो- 27- लखनऊ रोड स्थित ट्रामा सेंटर के गेट में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन


- 2016 में 2.61 कराेड़ रुपये से कराया गया था निर्माण, 20 बेड के साथ उपकरण भी खरीदे गए
- संचालन न होने से हर साल दो हजार से ज्यादा मरीज लखनऊ भेजे जा रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा जिले में मिल सके, इसके लिए करोड़ों खर्च कर ट्रामा सेंटर तो बना दिया गया लेकिन संचालन सुचारू ढंग से अभी तक नहीं हो सका। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते आठ साल बाद भी ट्रॉमा सेंटर पर ताला लटका हुआ है। प्रतिवर्ष दो हजार मरीजों को रेफर होना पड़ता है।
हादसों में घायल या क्रिटिकल मरीजों का हरदोई में उपचार नहीं हो पा रहा हैं। जिले के मरीज को बेहतर सुविधा देने के लिए हरदोई लखनऊ रोड पर नयागांव के पास वर्ष 2016 में 100 बेड का एक अस्पताल बनाया गया, साथ ही ट्रामा सेंटर का भी निर्माण कराया गया। ट्रामा सेंटर के निर्माण पर 2.61 करोड़ रुपये खर्च किए गए और सेंटर में 20 बेड के साथ उपकरण भी खरीदे गए, लेकिन मरीजों को भर्ती कर इलाज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कोविड के दौराना ट्रामा सेंटर को क्वारंटिन होम बना दिया गया और इसके बाद से ट्रामा सेंटर को दोबारा चालू करने के लिए कोई प्रयास ही नहीं हुए। स्थिति यह है कि हर साल 1800 से 2000 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ता है। तमाम सुविधाओं के बाद भी मरीजों को ट्रामा सेंटर का लाभ नहीं मिल रहा है।

ट्रामा सेंटर में स्टाफ भी कर दिया गया था तैनात
हरदोई। गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में आर्थोपैडिक सर्जन, एनेस्थेटिक, हृदयरोग विशेषज्ञ, सर्जन, तीन जूनियर डॉक्टर, नौ एमटी डब्लू, नौ नर्सिंग स्टॉफ, दो लैब टेक्नीशियन, चार एक्सरे टेक्नीशियन, दो सफाई कर्मी, एक चौकीदार की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सेंटर में 20 बेड के साथ 6 वेंटीलेटर, एक्सरे मशीन, ऑपरेशन कक्ष और पैथालॉजी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई लेकिन समय के साथ अब न तो वहां पर स्टाफ है और उपकरण भी धूल मिट्टी में खराब हो चुके हैं और कई उपकरण अब दिखाई भी नहीं देते हैं।

आबकारी मंत्री भी दे चुके हैं ट्रामा सेंटर शुरू करने के निर्देश
हरदोई। जिले में ट्रामा सेंटर का संचालन करने के लिए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी ट्रामा सेंटर का संचालन करने के निर्देश दे चुके है। ट्रामा सेंटर पर प्रभार को लेकर भी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में खींचतान भी चल रही थी कि कौन विभाग संचालन करेगा, लेकिन बैठक में आबकारी मंत्री ने उसका समाधान करते हुए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दे ही और सीएमओ को संचालन कराने के निर्देश दिए। हालांकि इस बैठक काे भी काफी समय बीत चुका है लेकिन संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वर्जन
ट्रामा सेंटर का संचालन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेंटर पर रंग रोगन का काम कराया जाएगा और कुछ उपकरण भी बदले जाएंगे। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक और स्टाफ की मांग भी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से भी स्टाफ नियुक्त होगा। संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. रोहताश कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें