फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष ने बाजी मारी

Thu, 22 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
स्पोर्ट स्टेडियम में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में वेट उठाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेल कार्यालय के तत्वावधान में  बुधवार को स्पोर्ट स्टेडियम में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 84 भार वर्ग में आशीष वर्मा तो 77 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपक्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने किया। इसके बाद 84 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष वर्मा को प्रथम, पुंडरीक तिवारी द्वितीय व शहरयार अब्बास को तृतीय घोषित किया गया। इसी क्रम में 77 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम, दिव्यांशु मिश्रा व आदर्श प्रताप सिंह को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन


69 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव कुमार, राजीव प्रकाश शर्मा व गोविंद वर्मा को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय, 62 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल कुमार त्रिपाठी प्रथम, यश प्रताप सिंह द्वितीय व अनंत राग तृतीय घोषित किए गए। 56 किलोग्राम भार वर्ग में संचित सिंह, योगेश राजवार, आलोक कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया।

50 किलोग्राम भार वर्ग में विजय सिंह, रितिक प्रजापति, विवेक वर्मा एवं 45 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार वर्मा, मनीष दीक्षित एवं देवेश कश्यप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में पूनम तिवारी, धर्मेद्र, सौरभ, वीर बहादुर शमिल रहे।  जिलाक्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि  22 दिसंबर को हाकी के खिलाड़ियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपंन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें