फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ में कामकाज ठप, कर्मी हड़ताल पर

Mon, 18 Sep 2017 11:43 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
एआरटीओ से वार्ता करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज स्थानीय कर्मियों ने सोमवार को कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल कर दी। डीएल और अन्य काम के लिए एआरटीओ पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा
विज्ञापन

12 सितंबर को लखनऊ के एआरटीओ आफिस में तैनात दो कर्मियों के  खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई से खफा उप्र संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जा रहा था। प्रांतीय नेतृत्व ने सोमवार से तीन दिन का कार्य बहिष्कार व हड़ताल की घोषणा की। इसके चलते सोमवार को जिले के एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। आफिस खुला, कर्मचारी भी आए, लेकिन हड़ताल के चलते डीएल, रजिस्ट्रेेशन समेत अन्य काम ठप रहे। एआरटीओ आफिस पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक ज्ञानचंद्र मौर्य, अनामिका विश्वकर्मा, अशोक कुमार, विष्णु देव व शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें