फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीकेडी ने हरदोई से राजप्रकाश को घोषित किया प्रत्याशी

विज्ञापन
फोटो-14-बीकेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दी​क्षित और राज प्रकाश सिंह चौहान। स्रोत स्वयं  
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि देश को बेहतर बनाने के लिए अच्छे लोगों को राजनीति से जुड़ना चाहिए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बीकेडी व्यवस्था परिवर्तन का सूत्रपात करेगा। कहा कि स्नातक और शिक्षक मतदाता चुनाव में शोषण के विरुद्ध संघर्ष का विजन लेकर पार्टी कार्यकर्ता काम करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ सवायजपुर के अध्यक्ष और पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान को हरदोई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कृषक दल चुनाव लड़ाएगा। इस मौके पर राज प्रकाश चौहान ने चुनाव में सफलता मिलने पर दशकों पुरानी समस्याओं को दूर करने का दावा किया। पत्रकार वार्ता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी सरस कैंटीन परिसर में हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम सूरत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय, सोनेलाल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें