फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक समर्थन पाने पर साहिल ने प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो-31- आनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एनएसएस स्वयंसेवक साहिल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो की ओर से कोरोना जागरुकता विषय पर आयोजित हुई ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल अंसारी सबसे ज्यादा लाइक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं मुन्ना सिंह व वैभव शुक्ला को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। परिणाम के लिए प्रतिभागियों के पोस्टर महाविद्यालय के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिभागियों के पोस्टर्स पर मिले लाइक के आधार पर प्रतियोगिता का निर्णय किया जाना था। बताया कि प्रतियोगिता में कुल बारह स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

प्रो. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें