फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अरमान और शिवानी रहीं अव्वल

विज्ञापन
फोटो-24- दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। मुजाहिदपुर गांव स्थित धर्म सुधा स्पोर्ट्स स्टेडियम बावन का शनिवार को मुख्य अतिथि इंजीनियर संदीप सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरमान ने प्रथम, शैलेंद्र पाल ने द्वितीय और कृष्ण मोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शिवानी सिंह ने प्रथम, रुक्साना ने द्वितीय और खुशी सिंह ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा प्रथम, नितिन शर्मा द्वितीय और शमशुद्दीन तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में शालू सिंह को पहला, माही सिंह पुत्री सर्वेंद्र को दूसरा और माही सिंह पुत्री संजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सिमाब खां ने पहला, सत्यम ने दूसरा व प्रफुल्ल ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में नीलम श्रीवास्तव ने पहला, भावना सिंह ने दूसरा व शिल्पा सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में सुरजीत सिंह ने प्रथम, शिवम यादव ने द्वितीय व विनीत वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 160 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। धर्म सुधा स्टेडियम के अध्यक्ष व बावन ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह एवं पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।
इस मौके पर धर्म-सुधा स्पोर्ट्स स्टेडियम के सचिव गोपाल मिश्रा, आचार्य देवेंद्र अवस्थी, विनोद दीक्षित, वैधराज स्वामी बालशास्त्री महराज, अनुज सिंह, सुनील सिंह, गोविंद मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, अलौकिक मिश्रा, हबीबुल्ला, अजय कुमार, राहुल मौर्य, सत्येंद्र यादव व देवेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें