फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ करोड़ से गांवों में विकास कार्य कराएगी क्षेत्र पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28 : क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह व मौजूद अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो 29 : क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल बीडीसी सदस्य। संवाद




क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हुआ निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी



बिलग्राम। गांवों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये विकास कार्यों को क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराया जाएगा। शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना ने प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया।



ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि विकास खंड के 19 पशु आश्रयस्थलों में से 14 पशु आश्रयस्थलों में पानी की टंकियां बनवाई जा चुकी हैं। इससे मवेशियों के लिए पेयजल की व्यवस्था बेहतर हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य विकास कार्य प्रगति पर है, इसमें नाली इंटरलॉकिंग कराए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन




बैठक में अजमत नगर, म्योरा, कचहना और तरौली समेत कई गांवों में सड़क निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।



बदलाव:


कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें