फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्षेत्र पंचायत ने 2.92 करोड़ के प्रस्तावों को दी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। बुधवार को विकास खंड भरखनी सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में गांवों के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत समिति ने 2.92 करोड़ के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी। केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त आयोग की मद से रुपये खर्च किए जाएंगे।

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। ब्लॉक में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं। गर्रा नदी की बाढ़ से प्रभावित किसानों की पूरी मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे ने वर्ष 2024-25 का बजट और 2.92 करोड़ के प्रस्ताव पेश किए। यह सर्वसम्मति से पारित हो गया। बैठक में मनरेगा से ड्रैगन फ्रूट की खेती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी काजल ने कहा कि मनरेगा के आवास लाभार्थियों को 90 दिवस में हर हाल में दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन


बीईओ सुनील सिंह बोले, जिन विद्यालयों में अभी भी कायाकल्प का काम अधूरा है। वहां काम पूरा कराया जाएगा। कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के बाद ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें