फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई किशोरी का भाई ने कराया गर्भपात, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी प्रेम प्रसंग में बढ़ी नजदीकियों के कारण गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

संडीला और भोपाल में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले भाइयों को बहन के आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली, तो दोनों गांव वापस आए। एक भाई ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर बहन का गर्भपात हरदोई शहर के एक झोलाछाप से करा दिया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई और लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गुपचुप ढंग से मंगलवार सुबह उसे गांव में ही दफन कर दिया गया। देर शाम पुलिस को जानकारी हुई तो शव खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंच गए।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) के पिता निशक्त हैं और बीमारी के कारण घर पर ही रहते हैं। किशोरी की मां का निधन हो चुका है, जबकि उसका एक भाई भोपाल में और दूसरा संडीला में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। घर में किशोरी के साथ उसकी तीन बहनें भी रहती हैं। भाई के मुताबिक किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया था। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन इसका पता भाइयों को नहीं चला। कुछ दिन पहले गांव की महिलाओं ने फोन कर भाइयों को किशोरी के गर्भवती हो जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर दोनों भाई गांव पहुंचे। गांव के एक जिम्मेदार शख्स से बातचीत के बाद किशोरी के एक भाई ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया और मौसेरे भाई के साथ शहर में एक जगह ले जाकर किशोरी का गर्भपात करा दिया। गर्भपात होने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने मंगलवार सुबह ही एक जिम्मेदार शख्स के कहने पर शव दफन कर दिया। देर शाम इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी का एक भाई शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें