फोटो-22- खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
शाहाबाद। नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर में बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो फाइनल में अरावली हाउस टीम ने सतपुड़ा टीम को हराकर जीत दर्ज की।
वॉलीबॉल का फाइनल मैच सतपुड़ा हाउस और अरावली हाउस के बीच खेला गया जिसमें सतपुड़ा हाउस ने अरावली हाउस को 2-0 से पराजित कर दिया। बालिका वर्ग में खो-खो फाइनल मुकाबला सतपुड़ा हाउस व अरावली हाउस के बीच खेला गया। इसमें अरावली हाउस ने सतपुड़ा हाउस को हराकर जीत दर्ज की। खो-खो बालक वर्ग में विंध्याचल हाउस व अरावली हाउस और नीलगिरी हाउस व सतपुड़ा हाउस के बीच सेमी फाइनल मैच खेल गए जिसमें विंध्याचल हाउस और सतपुड़ा हाउस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की।
जूनियर वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में समर्पित गुप्ता ने मो. अमान खान को हराया। बालिका वर्ग में आराधना प्रजापति ने सुनैना को हराकर जीत हासिल दर्ज की। प्रधानाचार्य एमएस नकवी व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।