फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग गुप्ता बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार रात एक होटल में सालाना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए डा. अनुराग गुप्ता को जिलाध्यक्ष व डा. अनुराग सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने आईडीए को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार की रात आयोजित बैठक में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डा. अनुराग गुप्ता को पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रविंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण कराया। डा. अनुराग गुप्ता ने जिले के आईडीए संगठन को बेहतर कार्यों के द्वारा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा डा. अनुराग सिंह को दोबारा सचिव निर्वाचित किया गया।
कोषाध्यक्ष डा. अनशल चुने गए। उपाध्यक्ष डा. राजीव व डा. वत्सला को चुना गया। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष को शाल और प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर डा. एके सिंह, डा. अवनीश, डा. अभय, डा. रवि दत्त मिश्रा व डा. अपूर्व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें