हरदोई। अन्य ब्लाकों के विद्यालयों में स्थानांतरण को लेकर अनुदेशकों की काउंसलिंग विकास भवन में दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। 119 को अपने मनपसंद विद्यालय मिले हैं। वहीं 151 अनुदेशकों को मायूस होना पड़ा।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि 484 अनुदेशकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किए थे। जिसमें सोमवार व मंगलवार को काउंसलिंग हुई। इसमें 270 अनुदेशक शामिल हुए। इनमें 136 पुरुष व 134 महिलाएं शामिल रहीं। 119 को अपनी पंसद के विद्यालय चुनने का मौका मिला जबकि 151 को निराश लौटना पड़ा।