फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन लुटेरे दबोचे गए

Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के आसपास के जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा, उनके कब्जे से लूट की बाइक, असलहे और मोबाइल बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिह ने बताया कि जिले में लूट की घटनाओं के मद्देनजर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमों को लगाया था। क्राइम ब्रांच और बघौली पुलिस ने तीन लुटेरों को धर दबोचा है। बताया कि पकड़े गए लुटेरे विनय सिंह निवासी सीताकुंडा  थाना मिश्रिख सीतापुर जो मूल रूप से समसपुर कछौना का रहने वाला है। विक्की उर्फ सुल्तान निवासी राम बाग मिश्रिख तथा मोहित शुक्ला निवासी शुक्लापुर थाना बेनीगंजपर हैं। पकड़े गए लुटेरों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।

बताया कि लुटेरों से दो बाइक, एक सैमसंग मोबाइल फोन, दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों ने बघौली थाना के  चौसा निवासी बसंत लाल से गुलरी बोढ तिराहे पर 2500ै रुपये और बाइक लूटी थी। देहात कोतवाली मेंसंजय कुमार से 1200 रुपये, एक मोबाइल लूटा था। एसपी टीम ने  लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को 2500 सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें