फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबंद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर राशन न देने एवं उलाहना देने पर जान से मारने की धमकी देने समेत कई आरोप लगाकर कछौना के ग्राम टिकारी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


कछौना के ग्राम सभा टिकारी के ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट में बताया कि सभी बीपीएल व एपीएल कार्डधारक हैं। ग्राम सभा में उचित दर विक्रेता के रूप में महिला के नाम लाइसेंस है, जबकि उक्त लाइसेंस धारक को यह भी पता नहीं कि ग्राम सभा में कार्ड धारक कितने हैं। उनके पति, जेठ व ससुर कोटे का संचालन करते है। आरोप लगाया कि यह सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है।

राशन न देने की स्थिति में जब उलाहना दिया जाता है, तो जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि दिसंबर का राशन व तेल आदि का वितरण भी अब तक नहीं किया गया है। इसको लेकर जब ग्रामीणों ने अपनी व्यथा इन लोगों से कही, तो इन लोगों ने एक बार फिर से कहीं भी शिकायत करने पर मारने पीटने एवं जान से मारने तक की धमकी दी।
विज्ञापन


भुखमरी की कगार पर पहुंचने के बाद ग्रामीण डीएम से शिकायत करने को विवश हुए हैं। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी की तथा जांच कराकर कोटेदार का राशन निरस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम रमेश मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन में शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें