संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) पीके श्रीवास्तव ने खंड विकास कार्यालय के निरीक्षण के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने हड़ताली कर्मियों के खिलाफ बीडीओ को सख्त कदम उठाने की भी हिदायत दी।
संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों को बताया कि इंदिरा व लोहिया आवासों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। शीघ्र ही संयुक्त विकास कार्यालय लखनऊ की एक टीम यहां भेज कर जांच कराई जाएगी। एडीओ पंचायत के नहीं होने से शौचालय कार्य भी प्रभावित है।
उन्होंने घोटाले की आशंका भी जताई है। उन्होंने हालिया कार्रवाई के बाद से हड़ताल पर गए कुछ कर्मियों के संबंध में बीडीओ से ठोस कार्रवाई के कदम उठाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने लोहिया आवास लोहारखेड़ा के विकास कार्यों की स्थिति देखी। खातों का संचालन अब तक न होने पर कहा कि इस पर भी जानकारी ली जाएगी। नई कार्ययोजना में कृषि से संबंधित कार्य भी शामिल किए जा सकते हैं।