फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में ताऊ को बांका मारा, गंभीर

Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक वृद्ध को उसके भतीजे ने बांका मार कर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मसफना निवासी  कन्हैया लाल (70) को उसके छोटे भाई के पुत्र चेतराम ने बुधवार की देर शाम बांका मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के विषय में उसकी भतीजी किरन पत्नी गुड्डू निवासी राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद ने बताया कि उसने चेतराम की शादी कराई थी।

जिस पर रुपये अधिक खर्च हो गए थे। जिससे वह उससे रंजिश मानता था। बुधवार को वह मायके आई हुई थी। वह कन्हैया लाल के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर घर के अंदर चली गई। जब वह जाने के लिए वापस आई और उसके पति ने जैसे ही बाइक स्टार्ट की। चेतराम ने उनको पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचाने पहुंची तो उसे भी मारापीटा और उसके पास से पांच हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


वह अपने पति के साथ थाने शिकायत दर्ज कराने गई थी। इसी बीच उसके ताऊ कन्हैया लाल खेत से वापस आ गए। उन्हें घटना की जानकारी होने पर उन्होंने चेतराम का डांटा जिस पर उसने कन्हैया लाल पर गड़ासे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें