पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में गुस्सा कायम है। सोमवार को कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मल्लावां में सोमवार देर शाम जुलूस निकालकर कस्बे के चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। यहां चांदगी राम मिश्र, राजेश पटेल, संतोष राठौर, सुधीर कुशवाहा मौजूद रहे। राघौपुर चौराहे पर बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां ललित गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनोज अवस्थी मौजूद रहे। मढ़िया में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला जो तेरवा कुल्ली चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां अखिलेश सक्सेना, रिंकू यादव, विनीत दीक्षित आदि मौजूद रहे। शाहाबाद के गायत्री शक्ति पीठ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सनेही मिश्र, कांग्रेस के जिला महामंत्री कमलेश चंद्र रस्तोगी, पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम दीक्षित ने संबोधित किया।
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के बैनर तले कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां दीप कमल राठौर, सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल जितेंद्र ओझा मौजूद रहे। बिलग्राम में सोमवार रात सुभाष पार्क में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, गोपाल कपूर, वंदना तिवारी, रामकृष्ण गुप्ता, अनिल तविारी, अनिल राठौर, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मौजूद रहे। संडीला में एनसीसी कैडर्स ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यहां एके तोमर, अजीत प्रताप सिंह, आजाद अली, नील कमल आदि मौजूद रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं और कर्मचारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, जीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।
भाकियू लोकतांत्रिक के बैनर तले पिहानी से गोपामऊ तक बाइक रैली निकाली गई। पिहानी कस्बे में पुलिस चौकी के पास आतंकवाद का पुतला फूंका गया। यहां किसान नेता राहुल मिश्र, कन्हैया सिंह, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर संवेदना संस्था की ओर से सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। संवेदना साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था की ओर से सोमवार को पारिजात भवन नघेटा रोड पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के महामंत्री डा. बीएसए पांडेय ने आतंकवादियों के कृत्य की भर्त्सना की। वेद प्रकाश अवस्थी ने कहा कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब दिया जाए। डा. शीला पांडेय ने कहा कि शहादत बेकार न होने दें। संस्था के उपाध्यक्ष डा. नरेश चंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, उदय कुमार, अनिल चंदेल, गिरीश बाजपेई, सतीश चंद्र शुक्ला आदि ने जवानों को नमन किया।