हरदोई। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता हुई जिसमें बालक वर्ग में अंबिका बख्श इंटर कॉलेज पंडरवा किला और बालिका वर्ग में वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, अंबिका बख्श इंटर कॉलेज पंडरवा किला, पं. नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर, वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौली, संविलियन विद्यालय कीर्तियापुर हरपालपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशुतोष अस्थाना, आकाश चंद्र, विजेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, प्रशांत मिश्रा, अमित सिंह, मैना गुप्ता व हेम सिंह, अमित वर्मा ने निभाई।
इन्होंने पाया स्थान
अंडर-14 बालक वर्ग में अंबिका बख्श इंटर कॉलेज, पंडरवा किला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौली हरपालपुर टीम को शिकस्त दी। अंडर-19 बालक वर्ग में अंबिका बख्श इंटर कॉलेज, पंडरवा किला की टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल की टीम को हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल की टीम ने अंबिका बक्श इंटर कॉलेज पंडरवा किला की टीम को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज टीम ने संविलियन विद्यालय, कीर्तिपुर, हरपालपुर को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज और अंडर-19 बालिका विजेता अंबिका बख्श इंटर कॉलेज पंडरवा किला विजेता रही।