हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 15 सितंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान करने के लिए इच्छुक लोग व संस्थाएं अमर उजाला कार्यालय व जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक से संपर्क कर सकते हैं। शिविर का उद्घाटन डीएम अविनाश कुमार द्वारा किया जाएगा।
शिविर में रक्तदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 9450855313 व 9451410009 पर मैसेज कर पंजीकरण करा सकते हैं। रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से एक सम्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा। जिसमें रक्तदाताओं को यह सुविधा भी दी जाएगी कि वह कार्य की निर्धारित अवधि में जब भी जरूरत पड़े किसी को भी रक्त दिलवा सकेंगे। इसके अलावा एक प्रमाण पत्र ब्लड बैंक की ओर से दिया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में हो रहे रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसको लेकर अमर उजाला की ओर से एक प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा।