फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला गांव महोत्सव: फागुनोत्सव में खूब खेली गई फूलों की होली, राधा-कृष्ण वेशभूषा में बच्चों ने जमाया रंग

Mon, 18 Mar 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

गांधी मैदान में फागुनोत्सव में आर्यश श्रीवास्तव ने कृष्ण और शानवी प्रजापति ने राधा की सजीव झांकी का मंचन किया। 
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव की शाम फागुनोत्सव के नाम रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला गांव महोत्सव की शाम फागुनोत्सव के नाम रही। फागुनोत्सव में राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल बच्चों संग महिलाओं ने मनाई होली। आज बिरज में होरी रे रसिया... पर पूरा पंडाल फूलों से होली के रंग में रंग गया।

विज्ञापन


गांधी मैदान में फागुनोत्सव में आर्यश श्रीवास्तव ने कृष्ण और शानवी प्रजापति ने राधा की सजीव झांकी का मंचन किया। फूलों की होली में रागिनी तिवारी, डॉ. चित्रा मिश्रा, शैलबाला शुक्ला, रीना गुप्ता, सीमा गौर, रेनू शुक्ला, नीलम सिंह, प्रीती तिवारी, शिल्पी पांडेय, मधु निगम, वंदना, निरमा देवी, आरती अवस्थी, कल्पना गुप्ता, मानसी द्विवेदी, सपना, मोनिका, मधु कश्यप, वानी मिश्रा, श्रेया मिश्रा, अर्तिका सिंह आदि ने होली गीतों की धुनों पर खूब होली खेली।

फागुनोत्सव का शुभारंभ मुस्कान, व्योम, दिव्यांशी वर्मा और अंजली की ओर से गणेश वंदना से हुआ। सीमा गौर ने भजन, रेनू शुक्ला ने फागुन गीत, उज्जस्वी कटियार, अर्तिका सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कुमुदनी तिवारी, रेशमा गुप्ता, सीमा सिंह, विनीता पांडेय, मीरा सिंह, अनामिका सिंह, अनीता मिश्रा, नीलम सिंह, परनिता बाजपेयी व अनन्या मिश्रा आदि ने भी फागुन गीत सुनाए और फूलों की होली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें