फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू भदैचा समेत सात पर गैंगेस्टर

Sun, 21 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग बनाकर ट्रक को लूटने वाले सरगना सहित सात लोगों के विरुद्ध पाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इससे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं अपराधियों के जेल में रहने पर नागरिकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भदैचा अपने साथी हर्षित उर्फ हरसू, श्याम नाथ द्विवेदी उर्फ बालेस्टर, जुगुल किशोर गुप्ता, सैदू उर्फ सईद, आशीष अवस्थी उर्फ शीलू और नीरज सिंह के साथ ट्रकों को लूटता था। उसने 29 मई को पाली क्षेत्र में रुद्रपुर से बंगलौर जा रहे प्लाई भरे ट्रक को लूट लिया था, जो शहर कोतवाली क्षेत्र में उसके फार्म हाउस से बरामद हुई थी और ट्रक भी बरामद हो गया था।

इसके अलावा उसने बरेली के सीबी थाना क्षेत्र में एक तेल भरा ट्रक लूट लिया था, जो कोतवाली देहात में एक मिट्टी तेल के डीपो से बरामद हुआ था। इसके अलावा उसने जनपद शाहजहांपुर के थाना काठ में एक चावल भरे ट्रक को लूट लिया। जिले में उसके विरुद्ध पाली, बेनीगंज, कोतवाली देहात और सुरसा में कई मामले में दर्ज है। राजू भदैचा अपने साथी आशीष अवस्थी, सैदू के साथ बरेली जेल में है, जबकि उसके अन्य साथी जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन


एसओ पाली बृजेश त्रिपाठी ने राजू भदैचा सहित उसके सभी साथियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इससे अपराधियों में कानून का खौफ रहेगा और उनके जेल में रहने से आम लोगों को राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें