फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन अंगूठा लगा बैनामा का आरोप

Fri, 06 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना विकास खंड के ग्राम गाजू निवासी बाबा कढ़िले ने डीएम और एसपी को पत्र देकर अपने पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल से मिलकर भूमि को दूसरे के नाम बैनामा भी करवा दिया है।
विज्ञापन


डीएम और एसपी को दिए पत्र में पीड़ित बाबा कढ़िले ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने असलहों की बदौलत उसकी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया। यही नहीं असलहों की दम पर पहले उससे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और उसके बाद दूसरे के नाम फर्जी बैनामा भी कर दिया गया।

अब वह न्याय की गुहार कर भटकता घूम रहा है। कहा कि उसने थाने से लेकर कई बार बड़े अफसरों को पत्र दे चुका है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पत्र में उसने जांच कराकर संबंधित भूमाफिया व लेखपाल पर कार्रवाई कराकर उसकी भूमि को वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें