फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति वर्ग के भेद मिटाकर संगठित हों सभी हिंदू : मनोज कांत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज कांत ने कहा कि जाति वर्ग के भेद मिटाकर सभी हिंदू संगठित हों। पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण न करें। भोजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भारतीय भोजन सर्वश्रेष्ठ है और हमेशा सात्विक भोजन ही करें।
विज्ञापन


संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में विविध आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों के क्रम में एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर के नालंदा शिक्षण संस्थान के परिसर में हुए हिंदू सम्मेलन में मनोज कांत ने कहा कि हिंदुओं का संगठित रहना जरूरी है। जाति वर्ग में भेद कर हिंदुओं में बिखराव की साजिश पूर्व में होती रही है।
समाजसेवी डॉ. एमएल गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति कर्तव्य आधारित है। दुर्भाग्य से यह अधिकार आधारित हो गई है। पाश्चात्य संस्कृति से हमारी संस्कृति नष्ट हो रही है। हमें सनातन के मूल उद्देश्यों की तरफ वापस जाना चाहिए। कार्यक्रम को अधिवक्ता अनिल श्रीवास्त, जिला संपर्क प्रमुख गिरीश, आत्मानंद गिरि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा नवनीत गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, प्रवीण सिंह, अमित मिश्रा, शुभम वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें