फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई तक पूरी कराएं बाढांधी कार्यों की चारों परियोजनाएं : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर एनआईसी सभागार में वर्चुअल शिलान्यास देखते विधायक माधवेंद्र प्रताप रानू और डीए - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ रोधी कार्यों से जुड़ी 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं का शिलान्यास लखनऊ से वर्चुअल किया। इनमें हरदोई की चार परियोजनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन को एनआईसी सभागार में डीएम की मौजूदगी में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने देखा और सुना, जबकि बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने गंगा किनारे राजघाट पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
जिले में बिलग्राम और सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा और गर्रा की बाढ़ हर साल बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाती है। गंगा और गर्रा के किनारे के गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ रोधी कार्यों की चार परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लखनऊ में किया।
विज्ञापन

उन्होंने चारों परियोजनाओं को मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। इन परियोजनाओं में 4 करोड़ 26 लाख 68 हजार रुपये की मानीमऊ, बम्हटापुर, जनियामऊ और तड़ौरा बाढ़ सुरक्षा परियोजना सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में है। इसके अलावा 10 करोड़ 69 लाख 3 हजार रुपये से मक्कूपुरवा, कटरी बिछुइया और कटरी परसोला की बाढ़ से सुरक्षा के लिए ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कार्य की परियोजना, 6 करोड़ 82 लाख 94 हजार रुपये की कटरी बिछुइया और कटरी छिबरामऊ में कटाव निरोधक कार्यों की परियोजना व 6 करोड़ 89 लाख 61 हजार रुपये की मक्कूपुरवा, गुलाबपुरवा, रघुवीरपुरवा और रामेश्वरपुरवा में कटाव निरोधक कार्यों की परियोजना बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र की है। वर्चुअल कार्यक्रम लखनऊ में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और जल शक्ति राज्यमंत्री विजय कश्यप भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें