फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चालक की हत्या कर भाजपा नेता की कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम छर्रा कस्बे से कार समेत लापता हुए भाजपा नेता के कार चालक का शव बृहस्पतिवार को पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीशई के समीप सांकरा नहर की पटरी पर गड्ढे में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। अंगौछे से गला घोटा गया था। कार नदारद है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने कार लूटने के बाद चालक की हत्या कर शव शीशई के निकट झाड़ियों में फेंक दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चौ. बोधपाल सिंह की कार गांव के ही 55 वर्षीय धीरी सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह चलाते थे। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बोधपाल सिंह के भतीजे धर्मपाल सिंह ने 10 अक्तूबर को फोर्ड फीगो कार खरीदी थी।
मंगलवार को बोधपाल सिंह किसी काम से छर्रा थाने गए थे। कुछ देर बाद धीरी सिंह भी नई कार लेकर छर्रा पहुंच गए। उन्होंने बोधपाल सिंह से फोन कर पूछा कहां आना है? बोधपाल सिंह ने कहा कि वह लोग दूसरे वाहन से गांव पहुंच रहे हैं। कार लेकर गांव लौट आओ।
विज्ञापन

इसके बाद धीरी सिंह कार लेकर गांव नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर भाजपा नेता ने फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर बोधपाल सिंह व अन्य लोगों समेत परिवार वाले भी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार को पालीमुकीमपुर पुुलिस को सूचना मिली कि शीशई क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर अज्ञात शव की खबर लगने पर धीरी सिंह की तलाश में जुटे बोधपाल सिंह, राजू सिंघल व अरविंद यादव आदि मौके पर पहुंचे तो शव धीरी सिंह का मिला। खबर पाकर परिवार समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। एसओ रामवकील सिंह ने बताया कि छर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज है। वही रिपोर्ट हत्या में तरमीम होगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगी है।
पालीमुकीमपुर क्षेत्र में एक माह में कई लूट
पालीमुकीमपुर क्षेत्र में एक माह में लूट व चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। 11 अक्तूबर को सांकरा नहर की पटरी पर शीशई के निकट इसी जगह पर प्यावली निवासी राजकुमार व उनकी चचेरी बहन मिथलेश से बदमाशों ने 20 हजार रुपये व जेवर लूट लिए थे।
साथ ही उनके साथ जमकर मारपीट की थी। गिजरौली में भाजपा के मंडल महामंत्री राजबहादुर सिंह समेत तीन घरों में चोरी के अलावा हरदोई, पालीमुकीमपुर व तोछी में कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में आए दिन हो रहीं लूट, चोरी की घटनाओं से जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें