फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जमीन पर कब्जे से परेशान राज्यमंत्री के गांव के व्यक्ति ने मांगी इच्छा मृत्यु

विज्ञापन
समाधान दिवस में इच्छा मृत्यु की मांग करते हरप्रसाद और सुषमा देवी - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी के समक्ष सर्वाधिक शिकायतें जमीनों पर कब्जा किए जाने की पहुंचीं। राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली निवासी हरप्रसाद ने पड़ोसी काश्तकार व राजस्व विभाग की कार्यशैली से परेशान होकर इच्छा मृत्यु मांगी। उन्होंने राज्यमंत्री व अधिकारियों को बताया कि पड़ोसी काश्तकार उनको अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करने से रोक रहे हैं। तहसील दिवस, थाना दिवस से लेकर मंडलायुक्त तक वह गुहार लगा चुके हैं लेकिन विभागीय सहयोग नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

हर प्रसाद की इस पीड़ा व प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए एसडीएम अतरौली को निर्देश दिया। गांवखेड़ा निवासी कलावती देवी ने खतौनी में नाम दर्ज कराने, पुरैनी के प्रेमचन्द्र एवं नगला हिमाचल के रामचन्द्र द्वारा खेत की पैमाइश कराकर रकबा पूरा कराने, ग्राम विधीपुर के चेतराम सिंह ने चकरोड एवं सरकारी नाली के तोड़ने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए।
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। पीड़ित व्यक्ति की समस्या का समय से निस्तारण न होना एक तरह से पीड़ित के साथ अन्याय है। अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थनापत्रों पर संबंधित पक्षाें को संतुष्ट करते हुए समाधान कराया जाए। वहीं अलीगढ़-रामघाट प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उक्त मार्ग पर अवैध रूप से टेंपो, मैजिक, मैक्स वाहन संचालित हैं। इस पर एसएसपी ने सीओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें