फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एआई ने बताए थे 13.28 लाख डुप्लीकेट मतदाता, सत्यापन में 91,251 मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में अब तक हुए पुनरीक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने जिले के 13.28 लाख मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट बताया था। सत्यापन में आधार के अंतिम चार अंकों के मैच न करने से 91,251 मतदाता डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। जबकि 12.37 लाख से अधिक को मताधिकार मिला है।
विज्ञापन




पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के साथ ही मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान ही एआई ने सूची में शामिल करीब 27 लाख से अधिक नामों में से 13,28,548 नाम के मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित किया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन संभावित डुप्लीकेट नामों का जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराया। जिले में भी संभावित डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित 13,28,548 मतदाताओं का सत्यापन 1,882 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से कराया गया। सत्यापन के लिए आयोग ने हाईटेक व्यवस्था दी। बीएलओ को सत्यापन के दौरान संभावित डुप्लीकेट मतदाता के आधार के अंतिम चार अंक को पोर्टल पर ऑनलाइन अंकित किए जाने की जिम्मेदारी दी गई। आधार के अंतिम चार अंक फीड होते ही सही और डुप्लीकेट मतदाता की स्थिति पोर्टल पर ही प्रदर्शित होने लगती थी।



बताया गया कि जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में चिह्नित 13,28,548 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का ऑनलाइन सत्यापन पूरा करा लिया गया है। इसमें 91,251 नाम के मतदाता नहीं मिले हैं। इन नामों को पंचायत की मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। वहीं 12,37,297 नाम के मतदाता सही मिले हैं। सही मिले मतदाताओं को उनके आधार के अंतिम चार अंकों ने मताधिकार दिला दिया है।
विज्ञापन




पंचायत की मतदाता सूची में सही और नहीं मिले मतदाताओं की संख्या पर एक नजर



विकास खंड का नाम : डुप्लीकेट मतदाता : सही मिले मतदाता - सूची से हटाए गए नाम



संडीला : 74,551 : 71,295 : 3,256



सांडी : 67,631 : 61,308 : 6,323



हरियावां : 61,791 : 55800 : 5,991



टड़ियावां : 65,911 : 58,886 : 7,025



कछौना : 59,571 : 58,502 : 1,069



कोथावां : 71,881 : 69,562 : 2,319



बिलग्राम : 81,704 : 80,092 : 1,612



शाहाबाद : 61,573 : 55,490 : 6,083



टोडरपुर : 58,225 : 52,754 : 5,471



माधौगंज : 69,762 : 67,812 : 1,950



बावन : 79,813 : 74,043 : 5,770



मल्लावां : 48,594 : 47,624 : 970



सुरसा : 82,848 : 69,617 : 13,231



भरावन : 70,021 : 66579 : 3,442



हरपालपुर : 65,684 : 59,223 : 6,461



भरखनी : 78,069 : 75,973 : 2,096



पिहानी : 70746 : 62,756 : 7,990



अहिरोरी : 91,864 : 85,779 : 6,085



बेहंदर : 68,309 : 64,202 : 4,107



पंचायत की मतदाता सूची में जिले के संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम राज्य निर्वाचन आयोग ने प्राप्त कराए थे। इनका सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जा चुका है। बीएलओ ने सत्यापन आख्या पोर्टल पर फीड कर दी है। बीएलओ की आख्या पर नामों को सूची में शामिल और हटाया गया है। -प्रियंका सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें