फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कृषि की लागत दूनी

विज्ञापन
भाजपा सांसद जयप्रकाश के आवास विकास स्थित आवास के बाहर ज्ञापन देने आए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्य? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा सरकार में किसानों को महंगा डीजल और तेल मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा हवा हो गया है और कृषि लागत कई गुना बढ़ने से किसान परेशान हैं। उनकी आमदनी आधी रह गई है। किसान जन जागरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद जयप्रकाश के आवास विकास स्थित घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान ये बात कही।
विज्ञापन

सांसद के प्रतिनिधि को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि किसान समस्याओं व मुद्दों को सदन में उठाया जाए। किसानों को अन्ना पशुओं से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए।
कहा कि भाजपा सरकार में जनता पेंशन व राशन के लिए तरस रही है। किसानों को महंगी खाद और बीज लेने पड़ रहे हैं। उनको गन्ने की फसल का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा। सरकार कर्ज माफी का वादा भी पूरा नहीं कर सकी। इस दौरान प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज, नेतम भारती, साधू सिंह, अजीत सिंह चंदेल, अनुपम दीक्षित, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें