फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के खिलाफ आशा बहुएं लामबंद

Sat, 21 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे में तैनात आशा-बहुओं ने मानदेय में कटौती करने पर विरोध जताया और सीएमओ कार्यालय का घेराव कर सीएमओ की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। विभाग में कार्यरत आशा-बहुओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल प्रांगण में बैठक की।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा प्रोत्साहन राशि में कटौती की जा रही है। जननी सुरक्षा योजना एवं प्रपत्र आदि पर अवैध धन की वसूली की जा रही है।

आशा कार्यकत्री एवं संगिनी कार्यक्षेत्र का वितरण कर मानदेय समय से नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा आशा के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि इस संबंध में सीएमओ को 29 दिसंबर को ज्ञापन दिया गया था, पर इसके बाद भी चिकित्सा अधीक्षक  मनमानी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्याओं का निदान न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष ओमकार आदि समेत आशा बहुएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें